रिपोर्ट मनीष कांत शर्मा
किसान मजदूर की समस्याओं को लेकर तहसील सदर बदायूं में हुई जिसकी अध्यक्षता जसवीर सिंह यादव ने की और संचालन हरीश सिंह पटेल ने किया पंचायत की कार्रवाई को आगे बढ़ते हुए जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने पहला मुद्दा दातागंज रोड पर बना रहे अंडरपास का उठाया उन्होंने कहा कि अंडरपास बनाकर सरकार अच्छा कार्य कर रही है लेकिन क्षेत्र के गन्ना किसाने को बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही है उनके ट्राला गन्ना से भरे और ट्रक गन्ना से भरे नहीं निकलेंगे यह रोड दातागंज से होते हुए लखनऊ तक जाता है बड़े वाहन भूसा के भरे हुए ट्रक आदि आते जाते हैं निकल नहीं पाएंगे और सबसे बड़ा नुकसान बेला रायपुर गुलरिया लखनपुर सॉवरनपुर माझिया नगला शार्की और भी कई ग्राम आते हैं ।

जिनको बड़ा नुकसान होगा और हजारों गन्ना किसानों को नुकसान होगा इसलिए जिलाधिकारी महोदय से निवेदन रहेगा कि गन्ना किसानों एवं किसानों के माल भरी ट्रैकों को आने-जाने का ध्यान में रखते हुए कोई वैकल्पिक समाधान निकाले जिससे गन्ना किसान व बड़े व्यापारियों को नुकसान ना हो सके उन्होंने कहा तहसील सदर बदायूं में एक तहसील में तीन इंस्पेक्टर तैनात कर दिए हैं और 5 से 8 प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटर लड़के रखे हैं जिससे इंस्पेक्टर और प्राइवेट लड़कों की मिली भगत से अवैध उगाई हो रही है पहले जैसी लूट फिर चालू कर दी है बिना पैसा लिए राशन कार्ड नहीं बनाते।

लूट का धंधा शीघ्र बंद हो नहीं तो उनके खिलाफ संगठन धरना प्रदर्शन करेगी उन्होंने उझानी मंडी और वजीर मंडी में हो रही किसानों की लूट का दोषी मंडी सचिव को ठहराया इन्हीं की सह पर आडतियां किसानों को लूटते हैं चौधरी जसवीर सिंह ने कहा कि सरकारी बीज भंडार बिनावर पर तैनात प्रभारी चरण सिंह यादव हैं उन्हें इस गोदाम पर 10 से 15 वर्ष हो गए उनके भ्रष्टाचार की जडे पाताल लोक पहुंच गई हैं बिनावर और उसके आसपास उनके चाहने वाले दलाल हैं उन्हीं को फ्री किट और पेमेंट का बीज मिलता है बाकी 70 ग्रामों के लोगों को पता ही नहीं चलता की बीज कब आया कब बट गया तब तक पूरे बीज की लूट हो जाती है और पता करने पर यह जवाब मिलता है कि बीज बट गया और जिस बीज को कोई नहीं लेता है उसे BTM के द्वारा
गांव-गांव जाकर पास मशीन पर अंगूठा लगवा कर माल बेच दिया जाता है जल्दी ही चरण सिंह यादव जी जो बिनावर गोदाम के प्रभारी हैं उनका स्थानांतरण दूसरी जगह होना चाहिए नहीं तो संगठन डीडीए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगा और यह नियम के विरुद्ध भी है की सरकारी नौकरी वाला एक जगह पर 3 वर्ष से ज्यादा नहीं रोक सकता 3 वर्ष के बाद उसका स्थानांतरण हो जाना चाहिए ।

इसलिए इनका स्थानांतरण जरूरी है न् उनहोंने चकबंदी कार्यालय तहसील सदर पर प्रकाश डाला चकबंदी कार्यालय में भी एक भी कुर्सी साबूत नहीं है जिस पर किसान बैठकर अपनी समस्या को बता सके बुजुर्गों को खड़े-खड़े चक्कर आने लगते हैं इसलिए कुर्सी जरूरी है निम्नलिखित पदाधिकारी धरने में शामिल रहे प्रताप सिंह हरीश सिंह हरबंस पटेल मुनेंद्र सिंह कलेक्टर सिंह रजत प्रजापति सूरजपाल सिंह राजपाल सिंह जमुना सिंह पूनम गुप्ता कमल गुप्ता विपिन माहेश्वरी बबलू यादव सर्वेंद्र यादव अशोक कुमार रामेंद्र यादव रविंद्र सिंह द्वारकेश सिंह मोहम्मद तारीख मोहम्मद यामीन पप्पू मोरिया अवधेश गुप्ता विपिन माहेश्वरी अश्वनी पटेल नवीन अंसारी आदि।

