लखीमपुर खीरी। गरीब की जान पैसों की कमी से नहीं जाएगी, जब तक मैं इस क्षेत्र का विधायक हूं। ये शब्द हैं पलिया विधायक के, जिन्होंने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है।पलिया क्षेत्र के रहने वाले उत्तम की हालत गंभीर थी और ऑपरेशन के लिए तत्काल आर्थिक मदद की जरूरत थी। जब उसकी धर्मपत्नी विधायक के लखनऊ स्थित आवास पर पहुँचीं, तो उनकी आंखों में आँसू और मन में उम्मीद थी। विधायक ने न सिर्फ उनके दर्द को समझा, बल्कि पहले 25 हजार रुपये की फौरी मदद दी और फिर मंगलवार को 50 हजार रुपये की राशि सीधे अस्पताल भिजवा दी, जिससे उत्तम का ऑपरेशन उसी दिन संभव हो सका।विधायक ने कहा, यह सिर्फ एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उस भरोसे का सम्मान है जो जनता मुझसे जोड़ती है। जब तक जनता का विश्वास मेरे साथ है, मैं हर संभव प्रयास करता रहूंगा। जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले विधायक की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आज के समय में जब जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच दूरी बढ़ती जा रही है, ऐसे में पलिया विधायक जैसी सक्रियता और संवेदनशीलता मिसाल बनकर उभरती है।उनकी तत्परता और मानवीयता ने यह सिद्ध कर दिया है कि एक संकल्पित जनप्रतिनिधि न केवल ज़िंदगियाँ बचा सकता है, बल्कि जनता के मन में भरोसे का दीप भी जलाए रख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed