विद्युत कटौती, खाद संकट व लाठीचार्ज के विरोध में गरजे कांग्रेसजन

लखीमपुर खीरी 22 जुलाई उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिलेभर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। लखीमपुर तहसील मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बिजली कटौती, यूरिया की किल्लत और हाल ही में हुए पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारी कांग्रेस भवन से जुलूस की शक्ल में तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सदर उप जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रवि तिवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा,जनपद का किसान खाद के लिए दर-दर भटक रहा है, और सरकार किसानों की समस्याओं को सुनने के बजाय लाठियां थमा रही है। उन्होंने चेताया कि सरकार यह न भूले कि सत्ता की नींव इन्हीं किसानों के भरोसे पर टिकी है, और यदि यही हाल रहा तो जनता बदलाव का फैसला लेने में देर नहीं करेगी। रवि तिवारी ने बताया कि आज जनपद की हर तहसील में इसी तरह विरोध दर्ज कराया गया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी देती रहेगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवेंद्र कुमार, पंकज दीक्षित, सत्ती सरन गौतम, जावेद अली एडवोकेट, जितेन्द्र राठौर, रामपाल शाक्य, अब्दुल रहीम, सलीम अहमद, सुनील वर्मा, रऊफ कुरैशी, अमित मिश्रा, नंद किशोर पाल, राजेंद्र गुप्ता, लतीफ आजम, वीरेंद्र कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed