रिपोर्टर नौशाद मलिक
———————–‐‐—–
चांदपुर के जंगल में गुलदार पिंजरे में कैद: 5 दिन पूर्व महिला पर किया था हमला वन विभाग ने सफल रेस्क्यू किया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में वन विभाग ने एक गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है दरअसल 5 दिन पूर्व पिलाना गांव में एक महिला पर हमला किया था गुलदार बीती रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फस गया
घटना 15 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9 बजे की है पिलाना गांव की 57 वर्षीय किश्ररी पत्नी शमशाद जंगल में चारा लेने गई थी इसी दौरान तेंदूए ने उन पर हमला कर दिया था।

वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कांबिंग और गस्त शुरू की उच्चअधिकारियों से अनुमति लेकर पिंजरा लगाया गया था 21 जुलाई के शाम करीब 8:00 बजे गुलदार को पिंजरे में पकड़ लिया गया है।

वन विभाग के अनुसार गुलदार को सुरक्षित स्थिति में रेस्क्यू किया गया है उसकी चिकित्सा और सुरक्षा के सभी मानको का पालन किया जा रहा है वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन क्षेत्र में सतर्क रहे आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या प्रशासन को सूचित करें ।
