रिपोर्टर नौशाद मलिक
–‐————–‐‐———-
बिजनौर / बिजनौर दिल्ली नेशनल हाईवे बैराज रोड पर टनकपुर डिपो उत्तराखंड रोडवेज बस का पहिया गड्ढे में जाने के कारण बस पलट गई बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई बस में सवार यात्रियों में से एक यात्री की मौके पर मौत हो गई और 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए बस पलटने की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई तो मौके पर स्थानी पुलिस प्रशासन पहुंचा और मौके पर पहुंच कर बस में यात्रियों को बाहर निकाला और घायल यात्रियों को स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भिजवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त करानी चाही लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई मृतक के शव को जिला अस्पताल में भेज दिया गया।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में बताया गया कि टनकपुर डिपो की बस चंडीगढ़ से चलकर टनकपुर की ओर जा रही थी जैसे ही सोमवार की रात करीब 1:00 बजे बैराज सैनी ढाबे के समीप पहुंची तो गड्ढा होने के कारण बस पलट गई वहीं पुलिस का मानना है कि बस चालक को नींद आने के कारण बस आमंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण पलट गई बस पलटने के कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया और बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई
