हाथरस जिले के कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धान की रोपाई करके लौट रहे मजदूरों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर इगलास रोड स्थित प्रताप चौराहे के पास पलट गया। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर गांव बुधु से धान की पौध रोपकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव नगला भूरा लौट रहे थे। प्रताप चौराहे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रॉली में सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था और ट्रैक्टर को लहरा कर चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।