कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली अंतर्गत बदायूं बार्डर पर स्थित कछला चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह की सडक हादसे में मौत हो गई। इससे कासगंज के पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि वह कल सुबह टहलने गये थे उसी वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

मूलरूप से मैनपुरी के निवासी प्रहलाद सिंह पांच साल से जनपद कासगंज में तैनात थे। सोरों कोतवाली इंचार्ज जगदीश चन्द्र ने बताया कि प्रहलाद सिंह की मृत्यु की जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि टहलते वक्त किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह उछलकर पुलिया के नीचे जाकर गिरे। फिर भी उनकी मृत्यु की जांच कराई जा रही है।व्हाइट कोतवाली इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आते है उसी के अनुसार उचित कार्यवाही की जायेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।