* रिपोर्टरप्रदीप पाण्डेय बदायूं बदायूं ,बिसौली-सिद्व बाबा धाम शरह बरौलिया में सावन माह की शिवरात्रि पर्व पर आज शिवमंदिर पर आज भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सिद्व बाबा शिवमंदिर में देर रात से भी भक्त पहुंचने लगे हैं. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ चढ़ाई. शरह बरौलिया शिव मंदिर पर भारी भीड़ देखने को मिली. हरिद्वार कछला से जल लेकर कांवड़िए शिवजी को अर्पित करने पहुंचे.इनमें डाक कावड़ वाले भक्तों की संख्या अधिक है, डाक कावड़िए सुबह से ही शिवमंदिर पहुंचकर जल चढ़ा रहे हैं.आज शिवतेरस के मौके पर खास सजाया गया। मंदिर पर आज शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी इस बीच प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. ।ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो. हरिद्वार कछला से गंगाजल लेकर पहुंच रहे कांवड़ियों के लिए एक अलग से रास्ता बनाया गया.शिवमंदिर पहुंची एक शिव भक्त ने कहा कि “आज शिवरात्रि का महा त्यौहार है. भगवान भोलेनाथ सबकी इच्छा पूरी करें. सारे भक्त जन बड़ी श्रद्धा से आए हैं. एक लोटा जल चढ़ाने से भगवान सबकी मनोकामना पूर्ण कर देते हैं, सिद्व बाबा मंदिर के महंत बाबा सोहनदास, सर्वेश फौजी,अंकित कश्यप,विवेक काकुष्ठ,नेत्रपाल कटिया,रविन्द्र कटिया,श्रीपाल सिंह,श्री कृष्ण फूल माली,संजीव पाठक,आदि ने क़ाबड़ियों व शिवभक्तों के लिए हर तरफ से सेवा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।