खेड़ी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिला राष्ट्रीय स्तरीय एनक्यूएएस प्रमाणपत्र।रिपोर्टर मौहम्मद ज़ीशानस्योहारा(बिजनौर) मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर डॉ कौशलेंद्र सिंह महोदय जी के निर्देशन में सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक डॉ 0स्नेही ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हैल्थ वैलनेस सेंटर शाहपुर खेड़ी को पुरस्कार मिला है। सीएमओ सर के कुशल नेतृत्व में, मै पुरजोर कोशिश कर रहा हूं कि सरकार की मनसा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं हर अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सुलभ हो सके और मिल सके। सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिले यही मेरी प्राथमिकता में है।इसी के क्रम में ग्रामीण इलाके के लोगों को घर के पास हीं उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना सरकार और स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के गुणवत्ता में सुधार के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत प्रमाणीकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों को अपनी गुणवत्ता का आकलन करने और उसे सुधारने के लिए प्रेरित करते हुए नागरिकों को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं दिलाना आवश्यक होता है। इस संबंध में सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक ओर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0बी0 के0 स्नेही ने बताया कि 12 सर्विस पैकेजों के तहत ओर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप ढालना है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इन मानकों में साफ- सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, उपकरणों की स्थिति, उपचार की प्रक्रिया और रोगियों की संतुष्टि शामिल हैं। साथ ही मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन की भी जांच की जाती है। राज्य स्तरीय टीम द्वारा 7 जुलाई 2025 को ऑनलाइन असेसमेंट किया गया था।जिसमें 12 सर्विस पैकेजों के तहत यहां तैनात सी एच ओ, ए एन एम ओर आशा संगिनी आदि का इंटरव्यू लिया गया था । इसमें 85.12% अंक अर्जित कर मण्डल मुरादाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनको 1लाख 26 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा जो हैल्थ वैलनेस सेंटर के विकास पर खर्च किया जाएगा ताकि मरीजों को ओर अच्छी सुविधाएं मिल सके।इसको लेकर स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) नित्या राज चौहान , ए एन एम अंजू नागर बीपीएम शालिनी बिश्नोई,सहित कई अन्य सी एच ओ जिनमें आरती,आकांक्षा यादव, रेणु,संगीता , कार्तिक भूरियार, आरिफ, रश्मि सैनी, सविता आशा संगिनी , कुलदीप कुमार ग्राम सेवक, बीना देवी ग्राम प्रधान,जिला बिजनौर से नोडल अधिकारी डॉ0 हितेंद्र और अन्य कर्मियों के बदौलत राष्ट्रीय स्तरीय टीम द्वारा प्रमाणीकरण किया गया है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed