महोबा-निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभव, समस्याएं, आवश्यकताएं एवं प्रशिक्षण से संबंधित सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, परेड अभ्यास, शारीरिक प्रशिक्षण, अकादमिक कक्षाएं एवं खानपान व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं जनहित केंद्रित बनाया जाए। एसपी महोबा ने कहा कि प्रशिक्षण पुलिस बल की नींव होता है, और इसे इस प्रकार संचालित किया जाना चाहिए जिससे प्रशिक्षु भविष्य में जनसेवा के प्रति सजग, संवेदनशील और अनुशासित अधिकारी के रूप में तैयार हों।
निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं पाई गई एवं संपूर्ण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों एवं स्टाफ को उनकी तत्परता एवं अनुशासित संचालन के लिए सराहना भी प्रदान की गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *