गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी।
मानव कल्याण के उद्देश्य से नई बाईपास रोड स्थित साईं मैरिज लान में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का समापन 101 कन्याओं के भोज के उपरांत विधि विधान से किया गया। कथा वाचिका संजीवनी मिश्रा ने समापन अवसर पर कृष्ण सुदामा की दोस्ती का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजक व्यापारी नेता अशोक कनौजिया, जिला पंचायत सदस्या शिखा कनौजिया ने कन्याओं का पूजन अर्चन व तिलक कर श्रद्धा भाव से कन्या भोज कराया। दान के रूप में तमाम सामग्री एवं दक्षिणा प्रदान की। इस मौके पर सतीश वर्मा, प्रियंका वर्मा, डॉक्टर सुमेधा पटेल, प्रिया वर्मा,प्रमिला शुक्ला, धीरेंद्र कनौजिया, शिवांगी वर्मा, नन्ही वर्मा, सतीश श्रीवास्तव, जनार्दन मौर्य, सतपाल वर्मा, रीना वर्मा आदि भक्त मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।