संस्कृत खोज प्रतियोगिता में श्री व्यास क्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय के छात्र मयंक ने तृतीय स्थान व राघव को सांत्वना पुरस्कार मिलने के बाद विधालय प्रबन्धक व प्राचार्य द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।गुरूवार को कालपी के स्टेशन चौराहा स्थित श्री आशुतोष आयुर्वेद भवन में श्री व्यास क्षेत्र संस्कृत महाविद्यालय के प्रबन्धक योगेन्द्र नारायण शुक्ल वैध द्वारा गत दिवस उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से जिला मुख्यालय उरई के आर्दश संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता जिसमें जनपद भर के कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने संस्कृत गीत व संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में करीब एक सैकड़ा के बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें कक्षा 10 के मंयक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 10 के राघव को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विधालय के छात्रों के द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद विधालय प्रबन्धक योगेन्द्र नारायण शुक्ल वैध ने बच्चों को मीठा खिलाकर तथा नकद धनराशि देकर सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान प्राचार्य उत्तम कुमार निरंजन,भूपेन्द्र रावत,रूचि गुप्ता,राजा बाबा,शरद शुक्ला,उमेश भदौरिया,आनन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।फोटो – संस्कृत के विधार्थियों का सम्मान कार्यक्रम

जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *