पुलिस ने महिला सहित 10 गौ-तस्करों को दबोचा अलीगढ़ थाना बरला की पुलिस ने एक महिला सहित 10 को गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के ऊपर गोकशी करने समेत, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, बलवा, मारपीट, चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। हाल ही में इन पर गोकशी करने के आरोप में थाना अकराबाद एवं थाना बरला मैं मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस पर कार्यवाही करते हुए थाना अकराबाद पुलिस ने इनकी पिलखना स्थित दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की। एवं थाना बरला की पुलिस ने एक स्विफ्ट कार कब्जे में ली है। और पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।रिपोर्ट:कमल शर्मा अलीगढ़

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *