–रामचंद्र मिशन में पाक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमाशाहजहांपुर। कक्षा 9 वी की छात्रा से बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रामचंद्र मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी आसिफ पुत्र स्व. जमील शाह मोहल्ला तहवरगंज निवासी जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को सुबह करीब 10:50 बजे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आसिफ के खिलाफ थाना रामचंद्र मिशन पर पंजीकृत मु.अ.सं. 164/2025 धारा 64(2)(i), 64(2)(m), 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 5(L)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रिपोर्टर गगन सिंह चौहान

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।