जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ी कालपी जालौन शासन की मनसा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन ने उपभोक्ताओं सभी प्रकार की समस्याओं के त्वरित्व निस्तारण के उद्देश्य से कालपी के विधुत उपखंड कार्यालय में एसडीओ धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में वाणिज्यिक मेगा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं के बिजली संम्बंधित 18 मामलों को निस्तारण करने की कार्यवाही की गई। तथा साढ़े 3 लाख रुपये राजस्व वसूली की गयी।उप खंड अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई 2025 को कालपी उपखंड कार्यालय के परिसर में आयोजित मेगा कैम्प में वाणिज्यिक कनेक्शनधारी उपभोक्ता सुबह से पहुंचने लगे। वाणिज्यिक मेगा कैम्पे में पहुँचे 18 उपभोक्ताओं की समस्यायों को सुनकर समस्याओं निस्तारण किया गया। इस दौरान लोड वृद्धि तथा साढ़े तीन लाख रुपये राजस्व वसूली की कार्यवाही की गई।उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक मेगा कैम्पों के आयोजनों के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। तथा बिजली संम्बंधित समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया गया। मेगा कैम्प के आयोजन से उपभोक्ताओं का समय तथा धन की बचत हुई है। मेगा कैंप में अवर अभियंताओं जितेंद्र कुमार नवीन सचान,अभिषेक कुमार भूपेन्द्र सिंह, घनाराम,बिमल कुमार समेत विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी रही।फोटो – मेगा कैम्प में उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह तथा अन्य

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।