
आज दिनांक 27 जुलाई 2025 को आम आदमी पार्टी गोण्डा के पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में स्कूल बचाओ अभियान के अंतर्गत *ढपोरशंखों को जगाने के लिए शंख बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम नागेश ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि समाज एवं देशहित के लिए विद्यालयों का मर्जीकरण बंद करे।
इस मौके पर पूर्व जिला महासचिव शिवम सिंह , पूर्व उपाध्यक्ष सुरजीत वर्मा , पूर्व उपाध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी राजू वाल्मीकि कोहिनूर , सत्यराम वर्मा , दिलीप कुमार , सोनू, दीपक ,सुमित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
