*चल रे कांवरिया शिव के द्वार निर्गुण दास बाबा के स्थान से छोटी काशी के लिए रवाना हुई कावड़ यात्रा*

रिपोर्टर- उत्कर्ष गुप्तानिघासन खीरी- ग्राम पंचायत लुधौरी के गांव बिहारी पुरवा से कांवड़ियों का जत्था छोटी काशी महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुआ। सावन के पावन महिने मे सभी क्षेत्रों में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन हो रहा है हजारों की संख्या में भक्तगण बाबा गोकर्णनाथ के दर्शन के लिए छोटी काशी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। सावन महीने के तीसरे सोमवार पर छोटी काशी में लाखों की संख्या में भक्तगणों ने भोलेनाथ के दर्शन किये। बिहारी पुरवा गांव से जा रही कावड़ पदयात्रा में पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य ने पहुंचकर सभी कांवरियों का तिलक वंदन कर मीठा खिलाकर छोटी काशी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर अमेरिका मौर्य, रजनीश दीक्षित, विमलेश शुक्ला, रमाकांत मौर्य, नरेंद्र यादव, आशीष गुप्ता छाजु, लाल बहादुर सिंह, सुधीर गुप्ता, मनोज साहनी, विनीत श्रीवास्तव, अमित यादव, एवं सम्मानित ग्राम बंधु उपस्थित रहे ।

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *