*कांवड़ियों का जत्था छोटी काशी रवाना लुधौरी चौराहे पर पूर्व प्रधान ने किया स्वागत*रिपोर्टर उत्कर्ष गुप्ता निघासन- खीरी विकास खंड निघासन की ग्राम पंचायत लुधौरी मे चौराहे परग्राम पुरैना से जा रही कावड़ पदयात्रा का पूर्व प्रधान और सम्मानित ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर कांवड़ियों का तिलक वंदन कर मीठा खिलाकर उनको छोटी काशी के लिए रवाना किया। इस कावड़ पदयात्रा में छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाएं व कन्याए भी थी जो छोटी काशी भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाती दिखी। शिव भक्तों ने ढोल डीजे और मनमोहक झांकियो के साथ कावड़ यात्रा निकाली। पूरे प्रदेश एवं क्षेत्र में कावड़ यात्रा को देखकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। समाजसेवी लोगों के द्वारा जगह-जगह पर कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था स्टॉल लगाकर की जा रही है शासन प्रशासन का पूरा सहयोग कांवरियों को मिल रहा है जगह-जगह पर रुकने ठहरने की व्यवस्था की गई हैकांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए लुधौरी चौराहे पर पूर्व प्रधान रामपाल मौर्य,दिनेश गुप्ता, छेदीलाल यादव, विमलेश शुक्ला, रजनीश दीक्षित, रामखेलावन यादव, नंदकुमार यादव, ओम प्रकाश गुप्ता, आशीष गुप्ता छाजु, लाल बहादुर सिंह, नरेंद्र यादव, नीरज यादव,विनीत श्रीवास्तव, इंद्रपाल यादव,अनूप शुक्ला, पंकज अर्कवंशी,सचिन जयसवाल, गुलशन गुप्ता,व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *