हरदोई…….हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता-भाई की पिटाई से नाराज युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। युवक को घसीटकर घर से बाहर लाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।गांव बैठापुर निवासी सतेंद्र (26) शराब पीने का लती है। रविवार की शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा। उसे नशे मेें देख पिता रामविलास ने बेटे रोहित के साथ मिलकर उसकी लाठी-डंडों सेे पिटाई कर दी।इसमें सतेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। पिटाई से नाराज होकर उसने अपने घर मेें आग लगा दी। आग लगाने से गुस्साए पिता और भाई उसे जमीन पर घसीटते हुए घर से बाहर लाए।
इस दौरान किसी व्यक्ति ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *