मितौली में पशु बाड़े में लगी आगः एक पशु की जलकर मौत, दो घायल, अज्ञात कारणों से हुआ हादसा।
लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
मितौली खीरी। मितौली थाना क्षेत्र की पिपरझला पिकेट के अन्तर्गत मुरासा के मजरा सिद्धपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहां अज्ञात कारणों से पशु बाड़े में आग लग गई। इस हादसे में एक पशु मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
आग की चपेट में आने से दो पशु भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी। स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। घायल पशुओं का इलाज चल रहा है।

मितौली खीरी
बहुआयामी समाचार मितौली खीरी
संवाददाता योगेश कुमार गौतम

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *