तालाब की बाउंड्री से सटी हुई जमीन धंसने लगी सैलानियों की सुरक्षा के लिए खतरा है जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीझांसी के बरुआसागर में स्वर्गाश्रम झरना इन दिनों सैलानियों के लिए खतरा बनता जा रहा है।तालाब की बाउंड्री से सटी हुई जमीन धंसने लगी है, जिससे वहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। वही स्थिति सैलानियों की सुरक्षा के लिए खतरा है बल्कि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। तालाब के भर जाने के बाद अतिरिक्त पानी बहकर प्राकृतिक झरने का रूप ले लेता है। इस दृश्य को देखने के लिए दूर-दराज से सैलानियो का यहां आते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सपरार प्रखंड विभाग द्वारा झरने के पास प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया जाता है ताकि कोई व्यक्ति फिसलकर तालाब में न गिर जाए। लेकिन अब जिस तरह बाउंड्री से सटी जमीन धंस रही है, वह विभाग के लिए नई चुनौती बन गई है। इस संबंध में सपरार प्रखंड विभाग ने इसकी मरम्मत का कार्य प्रारंभकर दिया है और जल्द ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।वही स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए ताकि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।