वाराणसी से रिपोर्ट सहायक ब्यूरो सलीम जावेद

गाजीपुर जनपद के नगर पंचायत सादात में सफाई कर्मचारियों ने सोमवार सुबह जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सफाई नायक चांद और आलोक आर्य के कथित गलत व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल तथा वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर किया गया। प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारी झाड़ू और फावड़े लेकर नगर के मुख्य चौराहों — बस स्टैंड और रघुवंश चौराहा — से गुजरते हुए नारेबाजी कर रहे थे। “सफाई नायक मुर्दाबाद” के नारों के साथ कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त किया।जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन यादव के प्रतिनिधि सोनू यादव और अधिशासी अधिकारी सोनल जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने कहा, “आप सभी अपनी-अपनी शिकायतें लिखित रूप में कार्यालय में दें, ताकि उन पर उचित कार्रवाई की जा सके। वेतन संबंधी मामलों के लिए मैं ठेकेदार से वार्ता करूँगी और हरसंभव सहयोग करूँगी।”उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अपशब्द भाषा का प्रयोग करने वाले कर्मचारियों पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर अपनी ड्यूटी पर लौटते हुए नगर की सफाई व्यवस्था को बहाल किया।नगरवासियों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए प्रशासन की सराहना की है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।