रिपोर्टर नौशाद मलिक
——————————धामपुर। शुगर मिल उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के द्वारा धामपुर शुगर मिल क्लब के सदस्यों के लिए हरियाली तीज महोत्सव का विशाल आयोजन उमंग एवं उत्साह के वातावरण मे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया जिसमें छवि शर्मा को तीज क्वीन घोषित किया गया शुगर मिल उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता की धर्म परायण पत्नी श्रीमती मिताली गुप्ता के दिशा निर्देशन में पुष्प निकेतन स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता के संरक्षण धर्म परायण पत्नी श्रीमती मिताली गुप्ता के संयोजन मे दीप प्रज्वलन गणपति वंदन भजन कीर्तन आदि के माध्यम से किया गया मंच पर मुख्य अतिथि श्रीमती मिताली गुप्ता को बुके देकर तालियों की सामूहिक गड़गड़ाहट के बीच स्वागत और सम्मान प्रदान किया गया इसके अतिरिक्त डी एस एम क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल और उनकी पत्नी मोना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरियाली तीज के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदर्शित करते हुए प्रारंभ से अंत तक विशेष योगदान दिया इस अवसर पर महिलाओं बच्चों तथा तथा विशेषकर बेटियों के लिए झूले, सेल्फी प्वाइंट बनाए गए थे जिसका सभी ने बढ़ चढ़कर आनंद प्राप्त किया कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर से विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे अमित गुप्ता श्रीमती आरती गुप्ता यश गुप्ता एवं सुनंद गुप्ता को डी. एस.एम. क्लब की ओर से बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता के अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता डांस कैटवॉक आदि प्रमुख थे। तीज क्वीन प्रोग्राम की एंकरिंग श्रीमती मोना अग्रवाल एवं श्रीमती अनु कश्यप के द्वारा संयुक्त रूप से की गई जबकि मिस स्मृति यादव का हरियाली तीज के संचालन में विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त सोलो डांस में सपना शर्मा मोना शर्मा दीपा सिंह शिखा नीरज एवं छवि शर्मा ने भाग लिया । स्किट प्रोग्राम में शिवा मोना एवं सौजन्या ने अपनी विशेष भूमिका प्रदर्शित की । कैटवॉक में छवि, सपना शर्मा, मोना शर्मा, दीपा सिंह तथा शिखा राठौर ने अपनी प्रभावी कलाओं एवं मुद्राओं का प्रदर्शन किया कार्यक्रम में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए विशेष सरप्राइज का भी आयोजन किया गया युगल डांस में विवेक एवं शिवा यादव तथा लायक राम एवं कविता ने भाग लिया । ग्रुप डांस में शिवा मोना शर्मा सौजन्या रेनू सिंह नीरज मलिक सोलो सॉन्ग में लायक राम तथा प्रवीण भारतीया ने अपनी स्वरचित रचनाएं सुनाई । विनोद सिंह राणा ने अपने निर्धारित फिल्मी गीत बीवी का गुलाम होना चाहिए पर आधारित डांस एवं एक्टिंग करके क्लब के सदस्यों को हंसाते हंसाते लोटपोट कर दिया । महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 16 श्रृंगार के लिए सोनी अग्रवाल,बेस्ट हेयर स्टाइल के लिए सपना शर्मा मिसेज ब्यूटीफुल के लिए मोना शर्मा छोटी बिंदी के लिए नेहा अग्रवाल एवं समयबद्धता के लिए पुष्पा गुप्ता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । पुरुषों में पुरस्कार पाने वालों में मुख्य रूप से अजय पांडेय,वेंकटेश रजनीश चौहान,नरेश सिंह आदि शामिल रहे । हरियाली तीज में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निर्णायक मंडल में श्रीमती सीता सिंह एवं श्रीमती पुष्पा गुप्ता रही । महोत्सव में श्री रवि शंकर अग्रवाल एवं श्रीमती शशि अग्रवाल को क्लब के विशिष्ट एवं वरिष्ठ सदस्य के रूप में शुगर मिल के उपाध्यक्ष श्री निष्काम गुप्ता जी एवं उनकी धर्म परायण पत्नी श्रीमती मिताली गुप्ता के द्वारा पुरस्कृत किया गया । हरियाली तीज के इस कार्यक्रम में मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह उपेंद्र तोमर अभय शर्मा करुण अग्रवाल दुर्गेश राठौर सत्यवीर सिंह विवेक सिंह यादव पवन शर्मा सुरेंद्र सिंह निखिल लवकुश चौहान, मुकेश कश्यप दिनेश भारती,हिमांशु शर्मा हारून मनोज चौहान श्याम अग्रवाल शरद गहलोत,गोविंद अग्रवाल संजय अग्रवाल उज्जवल सिंह योगेंद्र सिंह सौरभ वर्मा सुरेश सिंह वीरेंद्र सिंह सुपरवाइजर चितरंजन सुमित शर्मा, राकेश कुमार विक्रम सिंह अजय अग्रवाल आदि की उपस्थिति विशेष रही कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन शुगर मिल के कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया।

