ससीतापुर। जनपद के हरगांव विकास खण्ड के एडीओ पंचायत के व्दारा एक गांव से आयी शिकायत का निस्तारण शिकायतकर्ता को सूचना दिए बिना कर दिया गया ।

शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में सूचना दे दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के विकास खण्ड हरगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटका निवासी शिकायतकर्ता श्रीकांत त्रिपाठी पुत्र रामधार ने जिलाधिकारी सीतापुर को एक शिकायतीपत्र भेजकर ग्राम प्रधान श्रीमती शशी यादव व सचिव धर्मेन्द्र कुमार कनौजिया के विरूद्ध ग्राम पंचायत में बिना कार्य कराए धन निकाले जाने व आवासों में भृष्टाचार करते हुए अपात्रों को आवास दिए जाने का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के शिकायतीपत्र के अनुसार अमृत सरोवर सगरा तालाब में बिना किसी निर्माण कार्य कराए प्रधान व सचिव ने मिलकर दिनांक 08/10/24को 9,24,600₹ निकाल लिए है।इसी तरह मजरा सिकटिहा में जिला पंचायत से बनी नाली को दिखाकर नई नाली के नाम पर 85000₹ निकाले गए। वहीं स्ट्रीट लाइट व सीसीटीवी कैमरों के नाम पर भी लाखों रुपए निकाले गए।वर्ष 24-25 में ग्राम हथूरी में बने प्राथमिक विद्यालय में इंटरलाकिंग लगाए जाने के नाम पर 2,50,000₹ बिना कार्य के निकाल लिए गए।

इसके साथ ही 3सितंबर को बेंच खरीद के नाम पर 1,46,116₹ निकाले गए। इसके साथ ही विधवा,विकलांग व पी एम आवास योजना में धांधलेगर्दी करके बडे पैमाने में अपात्रों को आवास दिए जाने की शिकायत की गई है।शिकायतकर्ता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। जिसकी प्रशासन ने एडीओ पंचायत को जांच सौंपी ।जिसपर एडीओ पंचायत जेपी वर्मा ने शिकायतकर्ता को बिना सूचना दिए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया है।शिकायतकर्ता ने उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी फरियाद पहुंचाने का मन बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *