एम डी न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार की रिपोर्ट

बरेली बार एसोसिएशन ने रामपुर में बुधवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में आज विरोध जताया है। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में आकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं ने कहा है कि जिला रामपुर के अधिवक्ता फारूख अहमद खां की बुधवार दोपहर को दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई थी।

घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में वकीलों की हो रही हत्याओं से भय का माहौल है, जबकि सरकार भय मुक्त प्रदेश के नारे लगाती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार संगीन वारदात बढ़ रही हैं। प्रदेश के समस्त अधिवक्ता लगातार सुरक्षा की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन सरकार अधिवक्ताओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। बरेली बार एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग है कि मृतक अधिवक्ता फारूख के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाएं। साथ ही एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेश में तत्काल लागू कर समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ अधिवक्ता समाज को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि अधिवक्ता, समाज में अपना विधि व्यवसाय निर्भीक रूप से कर, समाज को न्याय दिला कर संविधान की रक्षा कर सके।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *