दिनांक: 12/02/2026

एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट


भारतीय किसान यूनियन* (श्रमिक जनशक्ति) ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन में किसानों की कई जरूरी मांगों को रखा गया है।
संगठन की मुख्य मांग है कि किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम मिले और एमएसपी C2 + 50% के हिसाब से लागू किया जाए। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव जुबैद खान ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। किसान दिन-रात मेहनत करता है, फिर भी उसे सही दाम नहीं मिल पाता, यह दुख की बात है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि किसानों और मजदूरों के बिजली बिल माफ किए जाएं और कर्ज में डूबे किसानों को राहत दी जाए। गांवों में अच्छे अस्पताल और बच्चों के लिए सस्ती व अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाए।
प्रदेश महासचिव जुबैद खान ने यह भी कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और उनके साथ न्याय किया जाए। शांतिपूर्ण आंदोलन करना हर नागरिक का अधिकार है।
वहीं जिला मीडिया प्रभारी फैसल खान ने कहा कि यदि सरकार जल्द फैसला नहीं लेती है तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
अंत में जिला मीडिया प्रभारी फैसल खान ने कहा कि संगठन किसानों के हक के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष बाबू खान इमरान खान उस्मान मियां हाफ़िज़ नाज़िम खान अवधेश कुमार नरेश कुमार एडवोकेट ज़ैनुल आबेदीन खान वह अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *