।लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।मितौली खीरी। लखीमपुर में कृषि उत्पादन मंडी समिति मैगलगंज के लाभार्थियों को उप जिलाधिकारी मितौली में आर्थिक सहायता प्रदान की। मैगलगंज के दीक्षितपुर निवासी महिला किसान गंगावती की गेहूं की फसल आगजनी से जल गई थी।मुख्यमंत्री खेत खलिहान दुर्घटना बीमा योजना के तहत उन्हें 30,000 रूपए की चेक प्रदान की गई। इसके साथ ही कृषक उपहार योजना के अंतर्गत लालपुर के निवासी मुकेश को एक सोलर पैनल दिया गया। यह सहायता उप जिला अधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता और प्रभारी सचिव मंडी समिति नरेश रस्तोगी द्वारा वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान कई किसान, मंडी समिति का स्टाफ और कर्मचारी भी मौजूद रहे

संवाददाता योगेश कुमार गौतम

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *