हरदोई…….. बताते चलें कस्बा सांडी मैं बघौली रोड पर रामप्रताप अग्निहोत्री निवासी ग्राम परसापुर का मकान है जिसमें उनकी बहू तथा बेटा अनुज अग्निहोत्री रहता है जो कि पुलिस विभाग में है अनुज की पत्नी के पेट में पथरी होने के कारण वह अपनी दवा व आप्रेशन करवाने लखनऊ गई हुई थी मंगलवार की बीती रात को चोरों द्वारा ताला तोड़कर लाखों का माल जेवर चोरी कर ले गए ।

आज सुबह अनुज के छोटे भाई जब मकान पर आए तो देखा ताला टूटा हुआ था कमरों के ताले भी टूटे हुए थे कमरों का सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला अनुज के छोटे भाई ने बताया माल जेवर एवं नगदी सहित लगभग पांच लाख की चोरी हुई है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की थाना अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने बताया तहरीर मिलने पर अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *