सुसंगत धाराओं” में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

पीड़ित परिवार के भाई का ओयल जिला अस्पताल से रिफर लखनऊ

लखीमपुर-खीरी। पीड़ित छोटेलाल पुत्र नन्हकू लौकिहा थाना फूलबेहड़ का मामला 29.07.2025 की समय करीब 3.30 बजे दिन की है कि पीड़ित का भाई कन्हैया पुत्र नन्हकू अपने गांव के वीरेन्द्र के घर के पास चौराहे पर बैठा था जहां गांव के अन्य लोग साथ में बैठे थे विरोधी मदन लाल पुत्र साहब लाल, लवकुश पुत्र साहब लाल, शिवकुमार पुत्र पुत्तीलाल बसन्त पुत्र कमलेश, रामू पुत्र गिरजू, विजय शंकर पुत्र शिवकुमार पुरानी रंजिश को लेकर एकराय होकर पीड़ित के भाई को लहूलुहान कर दिया जिससे सर पर गहरी चोट, हाथ गाढ़े जैसे गहरा निशान और बाएं हाथ पेट के साइड में गहरा निशान होने के कारण पुलिस ने सुसांगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

         जानकारी के मुताबिक पीड़ित का भाई कन्हैया को काफी चोट लगने के कारण ओयल में स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हाथ की नुकीले हथियार से गहरी चोट के कारण हाथ की हड्डी टूटी होने के कारण लखनऊ के लिए रिफर किया जाने को डाक्टर साहब ने कहां डाक्टर का कहना है यहां पर इसका उचित इलाज नहीं है हाथ के रक्त बहाव रोकने में असफल डाक्टर

              डाक्टर का कहना इसलिए लखनऊ दिखाएं क्योंकि सर पर और शरीर पर अधिक चोटे हैं इसलिए रिफर करना उचित है।

आज ग्राम पंचायत लौकिहां में वृक्षारोपण के लिए आई विधायिका और ब्लाक प्रमुख से पीड़ित के परिवार ने विधायिका से लगाई न्याय की गुहार और पीड़ित के परिवार ने दिखाई चोटे और प्रार्थना पत्र और मांगा न्याय तब विधायिका ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए कहां आपको न्याय मिलेगा और हम आपके साथ हर पल खड़े हैं सच को झुठलाया नहीं जा सकता मैं आपकी विधायक ही नहीं आप में से एक हूं आपको न्याय के लिए हम एक साथ लड़ेंगे और न्याय दिलाएंगे विधायिका ने स्पेक्टर को फोन लगाते हुए कहा जब आपने सुंसागत धारा में मुकदमा दर्ज किया है तो गिरफ्तारी क्यों नहीं की और कहा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *