बेखौफ पति ने पत्नी पर सड़क पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

स्योहारायहां नूरपुर मार्ग स्थित ठाठ चौराहे पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बाइक सवार युवक ने चलती मेट्रो से उतर रही महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबीता (28) निवासी हरौली ने करीब दस साल पहले कासमाबाद निवासी राजबीर से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन समय के साथ राजबीर की शराब की लत ने परिवार को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। बताया जाता है कि शराब के लिए राजबीर ने अपना मकान तक बेच दिया, जिससे बबीता और बच्चे सड़क पर आ गए। घरेलू विवाद बढ़ता देख मामला कोर्ट तक पहुंच गया।सोमवार शाम बबीता सीओ ऑफिस धामपुर में बयान दर्ज कराकर मेट्रो रिक्शा से अपने गांव लौट रही थी। तभी ठाठ चौराहे के पास राजबीर ने अचानक रास्ता रोककर उस पर चाकू से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने राजबीर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।घायल बबीता को राहगीरों, पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता के भाई गौरव ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार राजबीर पर पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीन दिन पहले उसने चांदपुर के स्याऊ में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश तेज कर दी है।

रिपोर्टर नौशाद मलिक ———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *