हरदोई……..हरदोई जिले में सांडी-शाहाबाद रोड के ग्राम पहेलिया में पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात बाइक और टैंकर की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार धर्मवीर (30) पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार ग्राम कोड़रा थाना लोनार निवासी जदुनाथ की बेटी की बारात ग्राम कुंअरा पुर से आई थी। इसी बारात में शामिल होने बाइक से धर्मवीर भी आ रहा था, वह बरात पहुंचने से 2 किमी पहले ही हादसे का शिकार हो गया। मृतक खेती किसानी का काम करता था, उसकी शादी करीब पांच साल पहले ग्राम उमरौली निवासी रामप्रताप की बेटी से हुई थी, उसके दो पुत्र हैं।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *