आज रामपुर के ज्वालानगर में ज़ाकिर भाई के आवास पर एक पंचायत हुई जिसमें भारतीय किसान यूनियन एकताशक्ति के राष्ट्रीय सचिव डॉ मतीन खान के अनुमोदन पर जिला अध्यक्ष उवैस खान व युवा ज़िला अध्यक्ष ज़ाकिर अली ने संगठन विस्तार करते हुए शाहबाज़ को युवा नगर अध्यक्ष रामपुर , रेहान को युवा नगर उपाध्यक्ष व नगर महासचिव के पद पर मनोनीत किया।

इस पर राष्ट्रीय सचिव डॉ मतीन खान ने बात करते हुऐ कहा कि हमारा संगठन किसानों मज़दूरों की आवाज़ को उठाने का काम करता है उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को किसानों की ओर गम्भीरता से देखना चाहिए इस समय फसलों की बुवाई का समय चल रहा है ।

जिस में खाद की कालाबाजारी करने वाले लोगों पर लगाम लगानी चाहिए व कार्यवाही करनी चाहिए बाकी सभी ने भी अपने विचार रखे इस मौके पर जिला प्रभारी रागिब खान, सलीम भाई , रफी खान, फैजान खान, आरिफ, मोनू मोअज़्ज़म, हम्माद, मीडिया प्रभारी यूसुफ आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।,

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *