शाहजहाँपुर/जलालाबाद अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविन्द कुमार ने आज शनिवार को तहसील कलान क्षेत्र में गंगा नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मिर्जापुर ब्लाक के गांव पैलानी उत्तर के मजरा इस्लामनगर, आजादनगर, मस्जिद नगला का नाव और ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित इलाकों निरीक्षण और भ्रमण किया तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों द्वारा मुख्य रूप से मेडिकल दवाओं और पशुओं के लिए भूसा की व्यवस्था हेतु समस्या को बताया गया। उक्त का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल कैंप लगवाने और जरूरत को दवाओं की व्यवस्था कर बाढ़ जनित रोग के निदान हेतु डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वही पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए भूसा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *