फतेहपुर। स्वर्गीय डॉ. सत्यनारायण भारती विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल, अरबपुर में शनिवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक नागेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मानस किंकर दिनेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, स्वर्गीय डॉ. सत्यनारायण भारती एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुंदरी देवी की प्रतिमाओं पर जेल अधीक्षक नागेश सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर किया। संचालन राजकुमार वर्मा ने किया।
डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि नागेश सिंह को बैज लगाकर शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी सहित दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार, उदय चंद्र पटेल, कमल कुमार सविता, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार एवं अर्शीका सचान को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिका वर्ग में चांदनी देवी प्रथम, शिखा द्वितीय एवं नंदनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में शिवम प्रथम, प्रशांत सिंह द्वितीय एवं विकास तृतीय स्थान पर रहे। विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नागेश सिंह ने विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की बात कही। विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित अंक प्राप्त नहीं कर सके, वे मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अगली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करें। प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी ने समारोह के आयोजन के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *