एम डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथोड़ा के पास हाईवे पर एक तरफ सरकारी भूमि पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा काटे गए पेड़ों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि ग्राम मुकल्लमपुरा निवासी संजीव पुत्र जगदीप तथा अंकित के खेत के निकट सरकारी भूमि पर यूकेलिप्टस के कई पेड़ खड़े थे। आरोप है कि इन लोगों ने मंगलवार शाम करीब 6ः30 बजे उन पेड़ों को कटवा दिया। पेड़ काटे जाने की सूचना लोगों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तहसीलदार अजय सिंह, कानूनगो संजीव शर्मा, लेखपाल ओमवीर सिंह तथा वन क्षेत्राधिकारी अशोक शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर काटे गए पेड़ों को कब्जे में लिया गया। अधिकारियों के पहुंचने पर किसान संजीव को बुलाया गया। किसान से बातचीत की गई तो किसान पेड़ों को अपनी भूमि मे बता रहा है लेकिन हाईवे की भूमि 55, फूट बताई जा रही है।जिससे पेड हाईवे बताए जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारियों से भी पुछताछ की गई बताया कि जिन स्थानों पर पेड़ खड़े थे, वह सरकारी भूमि है और पेड़ों से किसानों का कोई संबंध नहीं है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद सरकारी पेड़ काटने के आरोप में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *