बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लॉक रामनगर के अधीनस्थ संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी कही जाने वाली आशा स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की आशाएं बाढ़ चौकी पर दवा वितरण के दौरान सहयोग करती हैं और घर घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती है । एम डी न्यूज चैनल के संवाददाता द्वारा लोहटी, मड़ना आदि बाढ़ प्रभावित चौकियों पर देखा गया कि आशा स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य में लगी दिखी।ग्राम पंचायत मड़ना की बाढ़ चौकी पर आशा रीतू शर्मा,निशा सिंह,रीना राजपूत,उमा स्वरी आदि आशाएं मौजूद मिली।आशा निशा सिंह ने बताया कि हम लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक के निर्देश पर सेवा भाव से बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर रही हूं, आशा रीना राजपूत ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं हर घर तक पहुंचे।हम सबका उद्देश यही है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *