रिपोर्टर-प्रदीप पाण्डेय
बदायूं

बदायूं। दातागंज तहसील के ग्राम बीरमपुर निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक एवं वर्तमान में समाजवादी शिक्षक सभा बदायूं के जिला महासचिव सुखलाल भारती जी का असमय निधन हो गया। वे अपने सरल स्वभाव, उत्कृष्ट शिक्षण शैली और समाजहित के कार्यों के लिए जाने जाते थे।

शिक्षा जगत में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद भी वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और शिक्षक हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से अनेक शिक्षकों को प्रेरणा मिली।

उनकी अंतिम यात्रा में समाजवादी शिक्षक सभा बदायूं के जिला अध्यक्ष आदरणीय चंद्रकेश यादव, जिलाध्यक्ष अटेवा बदायूं ओमवीर सिंह, छात्र संघ महामंत्री बरेली कॉलेज बरेली डॉ. हृदेश यादव, सदस्य जिला पंचायत बदायूं बिजेंद्र यादव, शिक्षक सभा विधानसभा अध्यक्ष सहसवान मेधवर्त यादव, शिक्षक सभा विधानसभा अध्यक्ष दातागंज विकास विश्कर्मा सहित हजारों लोग शामिल हुए।

सभी ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *