हरदोई…….. दो मासूम बच्चियों के साथ गर्रा नदी में नहाने गई किशोरी डूब गई। मासूमों ने उसे डूबता देख घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटे हैं।


गांव कहारकोला निवासी खुशबू (17) शनिवार की दोपहर पड़ोस की शिवानी (7) और दीपिका (10) के साथ गांव के पास निकली गर्रा नदी में नहाने गई थी। खुशबू नदी में नहाने लगी। जबकि दोनों बच्चियां नदी किनारे खड़ी रहीं।नहाते समय खुशबू डूब गई। उसे नदी में डूबता देख रोते हुए घर पहुंची बच्चियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को नदी के किनारे खुशबू की चप्पलें मिलीं।


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम होने तक किशोरी नहीं मिली। एसओ सुनील कुमार कौल ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed