MD न्यूज़ सोनू पत्रकार* *

तहसील प्रभारी* लखीमपुर-खीरी* *युवक ने शारदा नदी में लगाई छलांग,तलाश में जुटी खमरिया पुलिस*लखीमपुर खीरी। आपको बता दे कि खमरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ऐरा पुल से एक युवक ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। युवक की पहचान पवन (30) पुत्र मिहीलाल निवासी भिठौली थाना खमरिया के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से बाइक से निकला था और ऐरा पुल पर पहुंचकर नदी में कूद गया।युवक के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही खमरिया थानाध्यक्ष ओपी राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू करवाई। हालांकि, नदी का विकराल रूप देख स्थानीय गोताखोर उसे खोज नहीं सके। पुलिस और परिजन अभी भी युवक की तलाश में जुटे हुए हैं युवक की खोज करते हुए पुल पर पहुंचे परिजनों में चीखपुकार मची हुई है। युवक की बाइक और टीशर्ट व लोअर के साथ मोबाइल फोन पुल पर पाया गया, जिससे उसकी पहचान हुई। अब सभी को उम्मीद है कि पुलिस और गोताखोर युवक को जल्द ढूंढ निकालेंगे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।