*फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया* *विधायक समेत कई अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण, छात्रों ने लगाए देशभक्ति के नारे*मो सलमान फतेहपुर/बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के फतेहपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति की भावना दिखने को मिली। फतेहपुर के पटेल चौराहे पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के हजारों छात्र-छात्राएं तिरंगा लेकर एकत्र हुए। इनमें नेशनल इंटर कॉलेज, युगांतर इंटर कॉलेज, आचार्य श्री चन्द्र देव इंटर कॉलेज, आज़ाद इंटर कॉलेज, साई पीजी कॉलेज, अनुरुद्ध शुक्ल पीजी कॉलेज और वारिस चिल्ड्रन्स एकेडमी के विद्यार्थी व अन्य स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए।कार्यक्रम में विधायक साकेन्द्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होकर ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया। इस दौरान “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। ब्लॉक प्रमुख अनिल वर्मा और संतोष सिंह ने भी ध्वजारोहण में भाग लिया।तहसील परिसर में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया। और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक अवनीश चौधरी ने भी ध्वज फहराया बार एसोसिएशन फतेहपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *