लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ संसारपुर क्षेत्र के पसियापुर ग्रंट डाटपुर में पासी समाज जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी का संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में शिक्षा पर जोर देते हुए कहा की शिक्षा से ही समाज का विकास होगा।

उन्होंने पासी समाज को एकजुट होकर रहने का आव्हान किया। पासी समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए महाराजा बिजली पासी, महाराजा छीता पासी, महाराजा सुहेल पासी, महाराजा खैरा पासी, महाराजा मिताल पासी और तमाम पासी राजा महाराजा सहित 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारने वाली अमर शहीद महान वीरांगना ऊदा देवी पासी का स्मरण किया। पासी राजा व महाराजाओं की वीरता की कहानियां साझा कहीं। और उनसे प्रेरणा लेकर पासी समाज को जागृत करने बात कही।


कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले ही भारी बारिश, गरजती बिजली, तूफान की परवाह न करते हुए। लाखन आर्मी के परिवारजनों, पदाधिकारीगण और साथी कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं तोड़ पाई बारिश और सभी लोग डटे रहे बैठक संपन्न हुई।कई जनपदों शाहजहांपुर,सीतापुर, और लखनऊ के सैकड़ो की संख्या में लाखन आर्मी के कार्यकर्ता पहुंचे।राष्ट्रीय संगठन महामंत्री नीरज पासी सहित आयोजक वेदराम भार्गव,सुनील पासी, लाखन आर्मी जिला अध्यक्ष तोताराम पासी, बेदराम पासी,एड.जगदीश प्रसाद भार्गव, ओमप्रकाशभार्गव, राजीव भार्गव, सुनील भार्गव, उपेन्द्र भार्गव,143 विधानसभा क्षेत्र कस्ता विधानसभा अध्यक्ष सुरजीत राजपासी, मीडिया प्रभारी 143 विधानसभा क्षेत्र कस्ता पंकज राजपासी,अमर सिंह पासी, सुभाष पासी, अरविंद, प्रेमचंद,अमित पासी,रवि भार्गव हजारों कार्यकर्ता सहित तमाम बड़े, बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चों सहित महिलाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।संसारपुर चौकी इंचार्ज बृजमोहन भी मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।