बाराबंकी: आज दिनांक 19.08.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपदीय मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया गया। फॉरेंसिक वैन अपराध स्थल पर जल्द से जल्द पहुँचकर जाँच अधिकारियों (आईओ) को अपराध स्थल, पीड़ितों और संदिग्धों से प्रासंगिक फोरेंसिक साक्ष्यों की पहचान करने और उन्हें एकत्र करने में उपयोगी है, जो फोरेंसिक साक्ष्य के प्राथमिक स्रोत हैं।

इसमें नवीनतम फोरेंसिक उपकरण किट फिंगरप्रिंट, बॉडी फ्लूइड, बाल और फाइबर, बंदूक की गोली के अवशेष/विस्फोटक अवशेष, काटने के निशान, संदिग्ध दस्तावेज़, टायर के निशान, जूते के निशान, मादक दवाओं आदि का पता लगाने में महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, अपर पुलिस दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह व अन्य सुविधाओं अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *