बाराबंकी :कृषकों को तिलहनी फसल तोरिया (लाही) का निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु दिनांक 31-08-2025 तक आनलाइन पंजीकरण के सम्बन्ध में कृषि विभाग द्वारा संचालित ‘‘राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम’’ के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल को दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग, उ0प्र0 के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर पंजीकृत कृषकों द्वारा आनलाइन आवेदन दिनांक 31-08-2025 तक किया जायेगा, जो पूरी तरह से पारदर्शी है।

आनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में ऑनलाइन लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पाश मशीन के माध्यम से अंगूठा लगाकर राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग, उ0प्र0 के पोर्टलagridarshan.up.gov.in पर अपना आनलाइन आवेदन विलम्बतम दिनांक 31-08-2025 तक करने का कष्ट करें।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *