शाबान सिद्दीकी

लखीमपुर खीरी । फरधान थाना क्षेत्र में कई महीने से पाइप लाइन लीकेज हो गई है ।जो शिकायत के बाद भी अभी तक ठीक नहीं की जा सकी है, जिससे रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद होता है। वहीं जलभराव और कीचड़ से लोगों को परेशानी भी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने की आस-पड़ोस के लोगों ने ग्राम प्रधान से वार्ता की तो ग्राम प्रधान ने बताया कि टंकी प्राइवेट में चली गई है । मेरे हैंडवोर में नहीं आती है।मेरा टंकी से की लेना देना नहीं है।ग्राम पंचायत कैमहरा में पूरब मोहल्ले में कई महीने से पाइप लाइन लीकेज है, जिससे रोजाना सप्लाई चालू होने पर सैकड़ों लीटर पानी बहकर बर्बाद होता है।आस पास के रहने वाले मोबिन, अलीम, इदरीश आदि लोगों ने बताया कि इस लीकेज की समस्या से सड़क भी खराब हो रही है । हेल्पलाइन नम्बर 1076 पर भी अवगत कराया जा चुका है।उसके साथ साथ प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस लीकेज पाइप लाइन से दूषित पेयजल आपूर्ति होने की भी संभावनाएं बनी हुई है, जिससे कभी भी संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। लोगों ने इस समस्या से शीघ्र निजात दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।