बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह
उत्तराखंड पुलिस ने लखीमपुर खीरी के भीरा कस्बे से तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नैनीताल जिले के बेतालघाट पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे यह कार्रवाई की।
आरोपी भीरा के मेन मार्केट में एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तारी के समय दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान ली। इस घटना से मार्केट में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार, ये वही आरोपी हैं जिन्होंने निकाय चुनाव के दौरान फायरिंग की थी। चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लिया था। तब से उत्तराखंड पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच भीरा थाने में ले जाया। आरोपियों से एक थार गाड़ी भी बरामद की गई है। उत्तराखंड पुलिस उत्तराखंड से इन आरोपियों का पीछा करते हुए भीरा तक पहुंची थी।
