बाराबंकी। हजरत इमाम हुसैन एव कर्बला के शहीदो की याद में प्रतिवर्ष सफर महीने के आखिर बुध को ग्राम रामपुर कटरा में चेहल्लुम पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। मंगलवार की देर रात्रि चौको एव पिंडालो में रखी गयी ताजियों की जियारत के लिए रात्रि भर जायरीन चलते रहे। तथा भोर में निकाला गया ताजियों का जुलुस देर शाम कर्बला पहुँचा जहाँ पर नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया।
पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाह वालेवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन (रजि0) एव उनके 72 साथियों की शहादत की याद में ग्राम रामपुर कटरा मे मगलवार की शाम को चौको एव भव्य पिंडालो में ताजिये रखे गये और बुधवार की भोर सादगी एव अक़ीदत के साथ ताजियों का जुलुस निकाला गया। जुलुस निर्धारित मार्गो से घूमता हुआ देर शाम को कर्बला पहुँचा जहाँ नम आँखों के साथ ताजियों को दफन किया गया। इस दौरान अंजुमन फ़िदा जाने हुसैन सहित कस्बा मसौली, बांसा, जकरिया जैदपुर की अंजुमनों द्वारा नोहेख्वानी की गयी तथा अकीदतमंदों द्वारा जगह जगह शबील व पुलाव सहित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। बताते चले कि प्रतिवर्ष सफर के महीने के आखिर बुध को चेहल्लुम मनाया जाता है इस दौरान कई दिन मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे झूले, खिलौनो एव बिसातखनो की दुकाने सजी हुई है।
जुलुस मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, समाजसेवी मतलूब अंसारी, जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, ग्राम प्रधान नियाज अंसारी, अतीक उर रहमान आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।