हरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद की खाद सोसाइटी में दशकों से खाद न आने से बंद पडी होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान खाद के लिए परेशान है।किसानों को अपनी भरपूर फसल लेने के लिए खाद की आवश्यकता पडने पर दूर दराज जाना पडता है।प्राप्त जानकारी केअनुसार सीतापुर जनपद के लहरपुर तहसील एवं विकास खण्ड हरगांव के अंतर्गत ग्राम महादेव अटरा में सहकारिता विभाग की तरफ से साधन सहकारी खाद भंडार की दुकान खुली हुई है।

जिसमें ग्रामीणों के अनुसार दसियों साल से खाद आयी नहीं है।जिससे क्षेत्र के दर्जनो गांवों के किसान खाद पाने को दशकों से परेशान रहते है।जिन्हें फसलों के लिए खाद की आवश्यकता पडने पर दूर दराज कस्बा लहरपुर व केशरीगंज या फिर लगभग 15किमी दूर हरगांव आना जाना पडता है।ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि साधन सहकारी समिति में अधिकारियों से वर्षों से लिखित व मौखिक रूप से खाद मंगाने के लिए फरियाद गाते रहे मगर परिणाम आजतक शून्य रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।