हाथरस, 29 सितंबर। आमजन की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी स्वयं जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारी से प्रकरण की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल निर्देश दिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावी जनसुनवाई से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
रिपोर्ट राजा पाठक

