हरगांव सीतापुर— सीतापुर जनपद के आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अंतर्गत कथित ठेकेदारों के व्दारा मानक विहीन कार्य कराए जा रहे है।इसी क्रम में नगर पंचायत के एक वार्ड में एक कथित ठेकेदार व्दारा मानक विहीन सी सी रोड का निर्माण कराए जाने पर वार्ड की महिला सभासद ने नगर पंचायत के अधिकारियों को अवगत कराया।मगर कोई कार्रवाई न होते देख महिला सभासद ने नगर विकास मंत्रालय के मंत्री को एक शिकायतीपत्र भेजकर जिले व मंडल के उच्चाधिकारियों सहित नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को भी प्रतिलिपि देकर अवगत कराया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर पंचायत हरगांव के वार्ड दीपपुर में कथित ठेकेदार गौरव मिश्र के व्दारा एक मानक विहीन सी.सी.रोड का निर्माण कराया गया ।

जिसकी गुणवत्ता की शिकायत वार्ड दीपपुर की वर्तमान सभासद श्रीमती गुड्डी देवी ने हरगांव नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र सहित जिलाधिकारी सीतापुर अभिषेक आनंद सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र के व्दारा अवगत कराया था।मगर आज तक उक्त मामले में कोई कार्रवाई न होते देखकर दीपपुर सभासद श्रीमती गुड्डी देवी ने मंडलायुक्त डा.रोशन जैकब सहित नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को एक शिकायतीनपत्र आवश्यक कार्रवाई हेतु देकर नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार से अवगत कराया है।सभासद ने ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए बताया है कि कथित ठेकेदार ने सरिता अवस्थी के नाम पर ठेकेदारी करके उनकी कथित फर्म का ही उपयोग किया है।जबकि वह फर्म मालिक कभी भी आजतक नगर पंचायत कार्यालय आयीं नहीं है।जबकि गौरव मिश्र हमेशा कराए गए कार्यों पर सरिता अवस्थी के हमेशा फर्जी हस्ताक्षर करते है।इस संबंध में जब अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि नगर विकास मंत्री को संबोधित शिकायती पत्र आज ही मुझे मिला है जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।