फतेहाबाद। राष्ट्रीय पोषण माह एवं पोषण संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया गया।

इस दौरान गांव की आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में अभियान चलाकर बच्चों और महिलाओं को संतुलित आहार तथा पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों पर जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभासद नीलम सचिन कर्दम, सीडीपी मैडम सरोजदेवी, सेक्टर संयोजक सचिन कर्दम उर्फ टीटू, बिहारीलाल फतेहाबाद सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट

4 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *